logo

हरमू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने किया मतदान, जनता से की अपील

cmv.jpg

रांची 

राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। दोनों हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर मुख्यमंत्री ने अपना वोट डाला।
मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक घरों से निकलें और एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।


इस बीच 11 बजे तक के मतदान आंकड़ों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि शहरी इलाकों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम दिख रही है। उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
बूथों के बाहर हो रही छिटपुट घटनाओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बूथ के अंदर कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। जो भी घटनाएं सामने आई हैं, वे बूथ परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है और प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।


 

Tags - Harmu Sant Kuldeep School booth Jharkhand civic polls 2026 State Election Commission appeal Alka Tiwari statement today Ranchi ward 26 voting