logo

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर बवाल, दुमका में बोले पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन- 'सड़कों पर उतरेगा आदिवासी समाज'

WhatsApp_Image_2026-05-29_at_1_10_22_PM_(1).jpeg

दुमका
राज्य सरकार द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदल कर "गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज" करने का मुद्दा अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इसे आदिवासी महापुरुषों का नाम मिटाने की साजिश बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही है। दुमका दौरे पर स्थानीय मांझी बाबा, युवाओं और रैयतों के साथ अस्पताल पहुंचे चम्पाई सोरेन ने वर्तमान 'अबुआ सरकार' पर तीखा हमला बोलते हुए सीधे तौर पर अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 30 जून तक मेडिकल कॉलेज के नाम में 'फूलो झानो मुर्मू' वापस नहीं जोड़ा गया, तो आदिवासी समाज खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
हमारे समाजिक व्यवस्था को बिगाड़ रही अबुआ सरकार
जानकारी के मुताबिक, अपने दुमका प्रवास के दौरान स्थानीय मांझी बाबा, युवाओं एवं रैयतों के साथ अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम ने इसे आदिवासी समाज के महापुरुषों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह तथाकथित अबुआ सरकार ना सिर्फ हमारे सामाजिक व्यवस्था को बिगाड़ने वालों का साथ दे रही है, बल्कि हमारे महापुरुषों के नाम को मिटाने का प्रयास भी कर रही है। 
मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा इतिहास मिटाने के दुस्साहस में
उन्होंने कहा कि जब आप एक संस्थान का नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखते हैं, तो इसके पीछे मकसद उनका सम्मान करना होता है। लेकिन, जब बिना किसी सूचना के उनका नाम हटा दिया जाता है, तो सरकार की मंशा स्पष्ट दिख जाती है। आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को मिटाने के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। राज्य सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आगामी 30 जून तक मेडिकल कॉलेज के नाम में फूलो झानो मुर्मू नहीं जोड़ा गया, तो आदिवासी समाज के हजारों लोग खुद आकर इसे सुधारने का काम करेंगे।  आदिवासियों का संरक्षण कर रही है केन्द्र सरकार
चम्पाई सोरेन ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि UGC लागू करने के दौरान आदिवासी समाज को इससे बाहर रखा जा रहा है, ताकि हमारी रूढ़िजन्य परम्पराओं एवं विशिष्ट जीवनशैली का संरक्षण हो सके। हजारों वर्ष पुरानी हमारी जीवनशैली के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags - Dumka Champai Soren Jharkhand Politics BJP Tribal Issues