द फॉलोअप डेस्क, रांची
Nemara News CM: मंत्री, विधायक और नेताओं का नेमरा पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद अजय मारू एवं पूर्व विधायक लंबोदर महतो मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही नेताओं ने मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
