सरायकेला-खरसावां
जिले के चांडिल अनुमंडल (Chandil Subdivision) अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र (Tiruldih Police Station Area) के दारूदा गांव के समीप आदरडीह-तिरुलडीह सड़क पर अज्ञात वाहन (Unknown Vehicle) की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा लापांग गांव निवासी वार्ड सदस्य (Ward Member) मनोरंजन महतो उर्फ मंटू (35 वर्ष), पिता गुरुचरण महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों (Angry Villagers) ने उचित मुआवजे (Compensation) और दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम (Road Blockade) कर दिया। जानकारी के अनुसार, मनोरंजन महतो कुकड़ू प्रखंड कार्यालय से अपने घर छोटा लापांग लौट रहा था। इसी दौरान दारूदा गांव के पास आदरडीह-तिरुलडीह सड़क पर वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

दो भाइयों में छोटा था मृतक
बताया जाता है कि मनोरंजन महतो दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर तिरुलडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने में जुटी रही। फिलहाल, हादसे में शामिल वाहन की पहचान और घटना से संबंधित अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है पुलिस द्वारा आसपास के लगे हुए सी सी टी वी खंगाली जा रही है।
