logo

झारखंड के विविः बेमानी है शिक्षक विहीन विश्वविद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन की बात

RANCHI_UNIVERSITY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कोर्ट की फटकार, छात्रों की हुंकार और कुलाधिपति के बार बार निर्देश के बाद भी झारखंड के विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि एसोसिएट प्रोफेसर के 574 स्वीकृत पदों में 571 रिक्त हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 और प्रोफेसर के भी 99 फीसदी पद रिक्त हैं। फिर यहां सरकार क्वालिटी एजुकेशन देने का दावा करती है। छात्र क्वालिटी एजुकेशन की आस में अपनी प्रतिभा खो रहे हैं। स्थिति भयावह और चिंताजनक है। यह स्थिति तब है जब झारखंड हाईकोर्ट लगातार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, जेपीएससीस और विश्वविद्यालयों को लगातार फटकार लगा रहा है।


 दिसंबर 2024 में हाईकोर्ट ने चार माह के भीतर रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था। हाल में फिर हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार के संबंधित संस्थाओं को फिर कड़ी फटकार लगायी है। इससे पहले कुलाधिपति सह राज्यपाल ने भी सरकार और जेपीएससी को नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने और जल्द से जल्द नियुक्त करने का सख्त निर्देश दिया था। लेकिन स्थिति ज्यों कि त्यों है। कच्छप गति से नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। छात्र बेहाल और राज्य के विश्वविद्यालय मात्र पाठ्यक्रम पूरा करने की खानापूर्ति में लगे हैं।


प्लस टू पास करने के बाद कहां जाएं छात्र
छात्रों को केवल मैट्रिक और प्लस टू की परीक्षा पास कराना ही अब राज्य सरकार की प्राथमिकता में दिखता है। उच्च शिक्षा के लिए छात्र झारखंड में कहां जाएं, कैसे पढ़ें और कैसे अन्य राज्यों के छात्रों के साथ कंपीट करें, यह बड़ा सवाल है। हाईकोर्ट ने भी क्वालिटी एजुकेशन को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि राज्य के ब्रेन दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। सरकार और उच्च शिक्षा विभाग को चाहिए कि न सिर्फ राज्य की प्रतिभा के पलायन को रोके,बल्कि दूसरे राज्यों की प्रतिभा भी झारखंड आए, इसका प्रयास हो। 


विवि का नाम                 असिस्टेंट प्रोफेसर                      एसोसिएट प्रोफेसर                   प्रोफेसर
रांची विवि                     850 स्वीकृत पद में 528 रिक्त     स्वीकृत 121 पद में सभी रिक्त    स्वीकृत 47 पद में 46 रिक्त
सि.का.विवि                 809 स्वीकृत पद में 575 रिक्त     स्वीकृत 55 पद में सभी रिक्त     स्वीकृत 13 पद में 12 रिक्त
विबिम विवि                  536 स्वीकृत पद में 373 रिक्त      स्वीकृत 42 पद में सभी रिक्त     स्वीकृत 21 पद में सभी रिक्त
डीएसपीएम विवि           106 स्वीकृत पद में 54 रिक्त        स्वीकृत 20 पद में सभी रिक्त     स्वीकृत 20 पद में सभी रिक्त
जमशेदपुर महिला विवि   57 स्वीकृत पद में 37 रिक्त         
झारखंड रक्षा विवि          16 स्वीकृत पद में 12 रिक्त         स्वीकृत 8 पद में सभी रिक्त       स्वीकृत चार पद में सभी रिक्त
कोल्हान विवि                 753 स्वीकृत पद में 508 पद रिक्त स्वीकृत 64 पद में सभी रिक्त   स्वीकृत 23 पद में सभी रिक्त
विनोबा भा विवि              770 स्वीकृत पद में 436 रिक्त      वैकेंट फॉर रोस्टर क्लियरेंस 44 वैकेंट फॉर रोस्टर क्लियरेंस 15
बिरसा कृ विवि               420 स्वीकृत पद में 313 रिक्त     स्वीकृत 208 पद में 205 रिक्त   स्वीकृत 75 में 73 पद रिक्त
झारखंड टे विवि             15 स्वीकृत पद में 8 पद रिक्त      स्वीकृत 10 में सभी पद रिक्त     स्वीकृत सभी पांच पद रिक्त

Tags - University Jharkhand Professor Vacant Teacher-less jpsc