logo

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

SANJAY_SETH4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें शुक्रवार को एक फोन कॉल के जरिए दी गयी। उस वक्त वे कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने द्रास गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार द्रास में किसी अज्ञात शख्स ने संजय सेठ को फोन कर धमकी दी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कॉल करने वाला कौन था और कहां से कॉल किया गया था। 

धमकी मिलने का बाद संजय सेठ ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी हरकत में आए और जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस फिहाल कॉल की लोकेशन और नंबर ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारी कह रहे हैं कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News Sanjay Seth death threat