logo

 27 जून को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

098761.jpg

द फॉलोअप, रांची
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले 27 जून को झारखंड आएंगे। राज्य सरकार को दी गयी जानकारी के अनुसार अठावले 27 जून को दिन के 11.50 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे। यहां से वह रामगढ़ जाएंगे। वहां राधा गोविंद विश्वविद्यालय में दिन के एक बजे से डॉ भीमराव अंबेडकर पर आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे। सेमिनार का विषय है-आर्थिक असमानता और बेरोजगारी के संदर्भ में डॉ. भीमराव अंबेडकर का समग्र दृष्टिकोण। इसके बाद अठावले रांची लौटेंगे। शाम छह बजे से स्टेट गेस्ट हाउस में राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर शाम सात बजे दलादिली चौक पर अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सेवा विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Tags - Ramdas Athawale Minister of Social Justice and Empowerment; Ramgarh Ranchi; June 27; Jharkhand.