logo

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह NDA प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में होंगे शामिल 

BD.jpg

रांची 
पलामू से एनडीए प्रत्याशी बीडी राम के नामांकन में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शामिल होंगे। जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पलामू के लिए रवाना होंगे। वहां से बीडी राम के साथ डाल्टनगंज समाहरणालय जाएंगे। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सांसद सह महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे। वहीं, लोहरदगा के एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव के नामांकन में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे। 

समीर उरांव के नामांकन में शामिल होंगे गुजरात के सीएम 

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव बुधवार को गुमला समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे। इधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 23 अप्रैल, मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए।


25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला 

राजनाथ सिंह ने आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोगों में खौफ पैदा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहता है। बीजेपी प्यार, मोहब्बत और मान सम्मान कर उनका समर्थन चाहती है। झूठ बोलकर और जनता की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। इंडिया गठबंधन के लोग यही काम कर रहे हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - BD RamVK SINGHNDABJPELECTION