logo

भुईयांडीह में पानी कनेक्शन काटने आई UISL की टीम का विरोध, विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

jmneyi_er.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईयांडीह स्थित कल्याण नगर बस्ती में मंगलवार को पानी कनेक्शन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सड़क, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित इस बस्ती में कई परिवारों के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के वैध कनेक्शन हैं, जबकि कुछ लोगों के आवेदन अभी लंबित थे।
इस बीच, यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट की टीम सरकारी अधिकारियों के साथ पहुंची और पानी की लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू करने लगी, जिसके विरोध में स्थानीय लोग उग्र हो गए। सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने पहले यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट के हेड संजीव झा से फोन पर बात की और उसके बाद एसडीओ से भी चर्चा की। मामले के समाधान हेतु विधायक ने अपने प्रतिनिधि गुंजन यादव को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी, प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट और स्थानीय युवा उपस्थित थे। शांतिपूर्ण वार्ता के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने बताया कि विधायक की सक्रियता के परिणामस्वरूप निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर तक किसी भी पानी कनेक्शन को नहीं काटा जाएगा। टीएस यूआईएसएल प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है, उन्हें दस्तावेजों के सरलीकरण के बाद वैध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन परिवारों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, उनके लिए कल्याण नगर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार से माइकिंग और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बस्तीवासियों तक पहुंचाई जाएगी।
गुंजन यादव ने बताया कि अधिकांश बस्तीवासियों के पास आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी और बिजली बिल मौजूद हैं। केवल SAP नंबर न होने के कारण आवेदन में बाधा आ रही थी। विधायक पूर्णिमा साहू ने निर्देश दिया है कि SAP नंबर के लिए जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस की ओर से अलग काउंटर लगाया जाए, ताकि गरीब और साधनहीन लोग अतिरिक्त मेहनत या खर्च न उठाएँ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

 

Tags - latest Jamshedpur News Jamshedpur News UpdatesJamshedpur News in hindi latest Jamshedpur News Jamshedpur updates in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur Updates in hindi Jamshedpur News updates in hindi Jamshedpur News updates latest Jamshedpu