logo

साहिबगंज : बंद कमरे में मिला उधवा सीओ का श' व, कई बीमारियों का चल रहा था इलाज

UDHWA.jpg

साहिबगंजः

उधवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सीओ विक्रम महली की संदिग्ध अवस्था में मौ'त हो गई है। उनका श' व उनके किराए के आवास में मिला है। वह अनुमंडल क्षेत्र राजमहल में अंजनी नंदन चौरसिया के घऱ में किराए पर कुछ दिनों से अकेले रह रहे थे। घर में काम करने वाली लड़की सुबह आयी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। विक्रम महली गिरे हुए हैं। नौकरानी ने यह बात सीओ के ड्राइवर मनोज मंडल को बताई।

 

डेंगू से ग्रसित थे 
मनोज मंडल ने सभी को इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी ने दरवाजे को तुड़वाया। इसके बाद जांच राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद सीओ को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है। विक्रम महली को डेंगू हो गया था। उनका इलाज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित धुलियान के एक अस्पताल में चल रहा था।  वह ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी से पीड़ित थे।

 

रांची में घर है

सीओ के परिजन रांची से साहिबगंज के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल वीडियोग्राफी करा कर शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है। विक्रम महली रांची के चुटिया के रहनेवाले थे। उधवा में सीओ के पद पर उन्होंने 9 मार्च 2021 को निवर्तमान बीडीओ सह सीओ राजेश एक्का से पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह अंचल निरीक्षक के पद पर थे।