logo

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक अमित और प्रिंस की मौत

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक अमित और प्रिंस की मौत

गोड्डा:

Jharkhand News: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक अमित और प्रिंस की मौत हो गई। मृतक, गोड्डा जिले (Godda District) के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कैथिया पंचायत के कैथिया गांव के रहने वाले थे। घटना, बिहार के रसलपुर थानाक्षेत्र में हुई है। इस भीषण सड़क (Road Accident) हादसे मे प्रिंस के माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना ने 2 परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जाता है कि कैथिया गांव निवासी प्रिंस कुमार अपने माता-पिता के साथ ई-रिक्शा से भागलपुर अपने ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान बिहार के रसलपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ई-रिक्शा चालक अमित ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस और उसके माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस कुमार ने भी दम तोड़ दिया। प्रिंस के माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। 

परिजनों का कहना है कि प्रिंस के पिता को इतनी घातक चोट लगी है कि वे शायद कभी अपने पैरों पर खड़े न हो पाएं। स्थानीय लोगों ने हाईवा चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। 

प्रिंस की शादी तय की जा चुकी थी
गौरतलब है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रिंस की शादी तय हो चुकी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। जहां कुछ महीनों में शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब केवल मातमी सन्नाटा पसरा है। देर रात प्रिंस कुमार का शव जब कैथिया गांव पहुंचा तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रिंस की मौत से पूरे गांव में मातम है। घरों में चूल्हा नहीं जला। लोगों का कलेजा उस वक्त फट पड़ा, जब प्रिंस का मां उसके शव से लिपटकर उठ जाने की गुहार लगाती रही। 

यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा
इस हादसे ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अक्सर भारी वाहन निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का उल्लंघन करके सड़क पर दौड़ते हैं। हाईवा जैसे भारी वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। चालक नशे में वाहन चलाते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही की वजह से 2 परिवारों का चिराग बुझ गया। अमित ठाकुर के निधन से उसके  घर में भी मातम का माहौल है। 
 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand News UpdateRoad AccidentKathiya PanchayatCrime News