logo

खेत में मवेशी चरा रहीं दो महिलाओं की वज्रपात से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

THUNDER.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची जिले के सावडीह गांव में वज्रपात की एक दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामानी देवी और द्रौपदी देवी खेत में मवेशी चरा रही थीं, तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी और दोनों इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में रामानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि द्रौपदी देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

Tags -  Latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand Thunder News thunderstorm in Jharkhand thunderstorm in ranchi Thunderstrike in jharkhand latest Ranchi News ranchi thunder Strike News Thunder Strike News in Jharkhand