logo

जमशेदपुर : लू की चपेट में आयी दो महिलाओं की मौत, कई बच्चे स्कूलों में हो रहे बेहोश 

HUI.jpg


पूर्वी सिंहभूमः
भीषण गर्मी अपना कहर बरपाने लगी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में गर्मी से दो महिलाओं की मौत हो गई है। सुंदरनगर-जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर हाड़तोपा के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात महिला पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रही थी। इसी बीच अचानक उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। 


एक और महिला की मौत 
वहीं एक अन्य घटना में पूर्वी सिंहभूम के ही जादूगोड़ा के मुर्गागुट्टू के पास दोपहर में पैदल जा रही एक महिला अचानक सड़क पर गिर गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों की मौत का कारण भीषण गर्मी बताई गई है।


बच्चे हो रहे बेहोश 
वहीं स्कूलों में तेज गर्मी और लू के कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं।  पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरजामदा की एक छात्रा कक्षा में ही बेहोश होकर गिर गई। इसी तरह सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुरुहातु स्कूल में दो बच्चे गर्मी से अचानक स्कूल में ही गिर गए।