logo

झारखंड : गिरिडीह की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों ने की खुदकुशी की कोशिश, ये थी वजह

giridih_suicide.jpg

गिरिडीह: 

गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र से खुदकुशी करने की कोशिश के दो मामले सामने आए हैं। पहले केस में जहां 18 वर्षीय लड़की ने पंचायत में अपमानित होने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू झगड़े से परेशान होकर एक युवक ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है।

अपमान होने पर खुदकुशी की कोशिश
परिजनों की दी हुई जानकारी के अनुसार लड़की जब घर में अकेली थी तो गांव का एक शख्स उसके घर के अंदर आ गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। इसी दौरान लड़की ने शोर मचाया तो आस-पास लोग वहां आए। लोगों ने आरोपी पुरुष और लड़की को कमरे में एक साथ देखा तो पंचायत को खबर कर दी। पंचायत ने आरोपी के साथ-साथ लड़की को भी दोषी बताया और उस पर जुर्माना लगा दिया। लड़की को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। वो वापस अपने घर की तरफ जाते समय कुएं में कूद गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने लड़की को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर लड़की के घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

युवक ने खुदकुशी की कोशिश की
दूसरी तरफ एक और खुदकुशी से जुड़ा मामला सामने आया है जहां पीरटांड के एक 20 वर्षीय युवक ने जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की है। खुदकुशी करने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी युवक ने अपने हाथ की नस काट कर अपनी जान लेने की कोशिश की थी।