logo

टाटा जुलोजिकल पार्क में आया दो नया मेहमान, नागपुर से लाए गये बाघ-बाघिन

दद2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क में दो नए मेहमान आए हैं। दोनों मेहमान नागपुर से जमशेदपुर पहुंचे हैं। टाटा जू प्रबंधन ने बताया कि नागपुर से बाघ बाघिन का जोड़ा जमशेदपुर जू लाया गया है। भारतीय जू अथॉरिटी से इजाजत मिलने के बाद नागपुर जू से बाघ जमशेदपुर लाया गया है। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया है। ये दो नए मेहमान रॉयल बंगाल टाइगर हैं। जिनमें एक नर और एक मादा है। वर्तमान में टाटा जुलोजिकल पार्क में दो मादा बाघिन हैं। बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए टाटा जू प्रबंधन ने नागपुर के गोड़ेवाड़ा जू प्रबंधन से बाघ देने की अपील की थी। इधर केंद्रीय जू अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद दो बाघ का जोड़ा जमशेदपुर जू को मिला है। इसके बदले टाटा जू ने नागपुर जू को अफ्रीकन ग्रे तोता का एक जोड़ा भेजा है।