logo

Ranchi : राजधानी में दो नाबालिग भाई-बहन की हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

sibling.jpg

रांची: 

राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। बेखौफ किसी भी घटना को अंजाम दे रहे हैं। पंडरा इलाके में नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी गई है। वहीं  चंदा देवी बुरी तरह से घायल है। मृतकों में 17 साल की बेटी श्वेता कुमारी और 14 साल के बेटा ओम शामिल है। दोनों बच्चे डीएवी बरियातू के छात्र थे। बच्चों के पिता संजीव विदेश में रहते हैं। घायल चंदा देवी अपने बच्चों के साथ जनक नगर स्थित घर में रहा करती थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है।


जांच में जुटी पुलिस 
मौके पर एफएसएल की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। घटना जनक नगर रोड नंबर 4 ओझा मार्केट की है।घटना के सम्बन्ध में चंदा देवी के पिता दयाशंकर सिंह ने बताया की सुबह-सुबह उन्हें सूचना मिली और वह आनन-फानन में दौड़ते हुए यहाँ आयेl आने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अन्दर से बंद थाl धक्का देकर दरवाजा खोलते ही देखा तो बेटी और नतिनी खून से लथपथ पड़ी हुई हैl जबकि नाती की साँसे चल रही थी लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गयीl उन्होंने बताया की बेटी चंदा देवी को घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैl छत का दरवाजा खुला हुआ थाl घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयीl


अपराधियों की पहचान हो गई है
अपराधियों के हमले में महिला गंभीर रुप से जख्मी है। आसपास में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।