रांची
झारखंड ATS ने ISIS से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां हजारीबाग और गोड्डा में हुई हैं। ATS का दावा है कि गिरफ्तार दोनों आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया आतंकवादी संगठन ISIS के लिए काम कर रहे थे। ISIS के साथ संपर्क में रहने के लिए दोनों आतंकवादी डार्क वेब का इस्तेमाल करते थे। बता दें कि डार्क वेब ऐसा डिजिटल वेब माध्यम है, जिसकी गतिविधियों तक सामान्य डिजिटल जांच एजेंसियों की पहुंच कठिन होती है। ATS के मुताबिक दोनों आरोपी आतंकी इसी का फायदा उठाकर अपना नेटवर्क मजबूत करने में लगे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आरिज हसनैन और नसीम हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
ATS की ओर से मिली जानकारी में कहा गया है कि दोनों की गिरफ्तारी मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से आरिज हसनैन को गोड्डा से औऱ नसीम को हजारीबाग के कटमकमसांडी से गिरफ्तार किया गया है। नसीम हजारीबाग के महतो टोला का निवासी है। वहीं, आरोपी हसनैन गोड्डा के रहमत नगर का रहने वाला बताया जाता है।

अहम दस्तावेज बरामद
ATS ने कहा है कि दोनों के पास से अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनसे पता चलता है कि दोनों आरोपी गोड्डा में ISIS मॉड्यूल को संचालित करने का काम कर रहे थे। ISIS ने दोनों को युवा वर्ग का ब्रेन वाश कर उन्हें संगठन से जोड़ने की जिम्मेवारी सौंपी थी। ATS को अनुमान है कि दोनों से पूछताछ के दौरान और भी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। वहीं, इसके बाद कुछ औऱ गरिफ्तारियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
