logo

अविनाश कुमार सहित दो IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार  

IAS3.jpg

रांची 

कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य के दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस आशय का पत्र संबंधित अधिकारियों औऱ दफ्तरों विभाग की ओर से प्रेषित किया गया है। इस पत्र के अनुसार ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को अगले आदेश तक के लिए विकास आयुक्त, झारखंड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का को अगले आदेश तक के लिए अपने कार्यों के साथ सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।