द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के बेलतू में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो देर रात गुटों में आपसी झड़प हो गयी। झड़प के साथ साथ जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें कई लोगों को चोटें आयी है। हमारे हजारीबाग संवाददाता सीतेश कुमार के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के डीसी शशिरंजन और एसपी अंजनी अंजन घटना स्थल पहुंचे। देर रात दस बजे से दोनों शीर्ष अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर जमे थे। स्थिति को नियंत्रित करने में लगे थे। विस्तृत खबर के लिए द फॉलोअप पर प्रतीक्षा करें...
