logo

हजारीबाग : नशे में धुत 2 युवकों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की अभद्रता, हुए गिरफ्तार

aewnaw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के कोर्रा चौक पर ड्यूटी में तैनात एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ नशे में धुत दो युवकों ने अभद्रता और गाली-गलौज की। यह घटना सोमवार शाम की है। सूचना मिलते ही संध्या गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार गोस्वामी और देवाशिष लकड़ा उर्फ रिंकु के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। साथ ही, उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।


 

Tags - jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand Updates jharkhand News Hazaribagh updates Hazaribagh News in Hindi latest Hazaribagh news Hazaribagh news Updates latest Hazaribagh news in Hindi Hazaribagh Updates