logo

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर 15-15 किलो के दो केन बम हुए बरामद

1393.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के बानो प्रखंड के महाबुआंग थाना के महुआ टोली जंगल के मनसा पहाड़ से एनआईए और महाबुआंग पुलिस ने दो केन बम बरामद किया। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर 15-15 किलो को दो केन बरामद हुए हैं। बीडीओ बानो यादव बैठा की उपस्थिति में बम निरोधक दस्ता ने डिस्पोजल कर दिया गया। बताते चलें कि एनआईए की टीम ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड महाबुआंग थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी छापामारी किया। इसके तहत मंगलवार को महाबुआंग थाना क्षेत्र के महुआ टोली से डेढ़ किमी दूर मनसा जंगल के पहाड़ में छापामारी किया गया दो 15-15  किलो का केन बम बरामद किया।

पांच साल पूर्व छिपाकर था केन बम
पुलिस ने बताया कि दोनों केन बम लगभग 5 साल पूर्व छिपाकर चट्टान के नीचे कर रखे गए थे जिसे दिनेश गोप के निशानदेही पर बरामद किया गया। जिंदा बम होने के कारण रांची ले जाना संभव नहीं था। जान-माल की क्षति हो सकती थी। इसको देखते हुए एनआईए की टीम और पुलिस के द्वारा बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया और डिस्पोजल कर दिया गया। मौके पर एनआईए टीम के साथ बानो सर्कल के पुलिस निरिक्षक रामानुज वर्मा, महाबुआंग थाना प्रभारी हेम किशोर गुप्ता, एसआई जितेश कुमार और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttp://https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N