logo

जमशेदपुर : घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

jsr_popo_munda_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में घर में घुसकर पोपो मुंडा को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल समासी और एक नाबालिग शामिल है। दोनों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की है सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 17 सितंबर की शाम कुछ अपराधियों ने पोपो मुंडा को उनके घर में घुसकर गोली मार दी थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद मोहल्ले के ही दो युवकों का नाम सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस को 25 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर पहुंचे हुए हैं। जानकारी मिलते ही छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस सफल कार्रवाई में बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक जेवियर होरो, आलोक कुमार, संतोष कुमार और सुनील कुमार यादव शामिल रहे।



 

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur News Updates latest jamshedpur news jamshedpur News in hindi jamshedpur News in Hindi latest jamshedpur crime Popo munda Crime News jamshedpur popo munda News jamshedpur news updates jamshedpur crime news