logo

चतरा : TSPC जोनल कमांडर भैरो गंझू अत्याधुनिक हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे 

chatra.jpg

चतराः 

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) जोनल कमांडर भैरो गंझू उर्फ भास्कर उर्फ वीरप्पन पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। भैरो चतरा, पलामू और लातेहार में आतंक का पर्याय बन चुका चुका था। भैरो को अत्याधुनिक हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा गया है।  जोनल कमांडर के विरुद्ध चतरा, लातेहार व पलामू के विभिन्न थानों में 16 से अधिक हत्या, लूट व अन्य नक्सली मामले दर्ज हैं। 


ये हथियार बरामद हुए हैं 
भैरो के पास से अमेरिकी सेना का M4A15.56 MM (US GOVERNMENT PROPERTY) इंसास राइफल, झारखंड पुलिस से लूटी गई 5.56 MM इंसास राइफल, अमेरिकन रायफल की 3 मैगजीन, 01 इंसास एलएमजी मैगजीन, 01 इंसास मैगजीन, 5.56 MM का 230 राउंड जिंदा कारतूस, OK 72 लिखा हुआ 7.62 MM का 772 राउंड जिंदा गोली व 02 लैमिनेशन पाउच समेत भारी मात्रा में अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है। 


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई 
एसपी राकेश रंजन (Chatra SP Rakesh Ranjan) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी (Simaria SDPO Ashok Priyadarshi) के नेतृत्व में गठित सिमरिया थाना और सीआरपीएफ 190 बटालियन के संयुक्त टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र (Simaria police station) के कासियातू जंगल से नक्सली जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है।