logo

पलामू : 12 साल से फरार TSPC उग्रवादी चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरे राज्यों में कर रहा था मजदूरी 

mili.jpg

पलामूः
साल 2008 में दर्ज मामले में फरार चल रहा अभियुक्त एनायतुल्लाह अंसारी उर्फ गोरा मियां पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस को 12 साल से गोरा की तलाश थी। गोरा प्रतिबंधित संगठन TSPC से जुड़ा था। हत्या सहित विभिन्न उग्रवादी गतिविधियों में इसके नाम हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी पाठकपगार अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। 


दूसरे राज्य में रह रहा है
पूछताछ में पता चला कि पुलिस से बचने वह दूसरे राज्यों में ठिकाना बनाकर रह रहा था। दूसरे राज्यों में मजदूरी का काम करता था। वह फोन के जरिए TSPC के संपर्क में था। पुलिस ने पूर्व में दर्ज अलग-अलग धाराओं में अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


12 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस ने बताया कि पहले इसकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से निकलने के बाद यह फरार हो गया। वर्ष 2011 में कोर्ट की ओर से इस अपराधी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। बारह वर्ष बाद यह एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।