logo

गिरिडीह : ट्रक लूट कर ड्राइवर की हत्या मामले का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

dghsyeunen.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बगोदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक हत्या का मामला सामने आया, संतुरपी से आगे जीटी रोड किनारे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। पहचान के बाद मृतक की पुष्टि धीरज कुमार, पिता फुलेन यादव, निवासी लदौरा, थाना अलौली, जिला खगड़िया (बिहार) के रूप में हुई। मृतक के पिता के बयान पर बगोदर थाना में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला ट्रक लूटकर ड्राइवर की हत्या से जुड़ा है।
पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनु.पु.पदाधिकारी बगोदर–सरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए दो स्थानीय आरोपित जैनुल खान और दाऊद खान को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाली जानकारी दी। आरोपियों के अनुसार, वे मृतक ट्रक ड्राइवर धीरज को पहले से जानते थे और साजिश के तहत घटना वाले दिन उसे बगोदर बुलाया गया था। ट्रक लूटने और ड्राइवर की हत्या के लिए तीन पेशेवर अपराधियों को समस्तीपुर, बिहार से बुलाया गया था। योजना के अनुसार, मृतक को शराब व नशा सेवन के बहाने सुनसान इलाके में ले जाया गया और संतुरपी जंगल में पहुंचते ही लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया।
हत्या के बाद समस्तीपुर से आए तीन अपराधी लूटे हुए छड़ लदे ट्रक को सरिया–राजधनवार मार्ग की ओर ले गए, जहां से उसे बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी। लेकिन पुलिस की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वे ट्रक को दुमका–हसडीहा टोल के पास छोड़कर फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रक छड़ सहित, वाहन से निकाला गया GPS हत्या में प्रयुक्त रॉड, मृतक के कपड़े, बैग और पैसे बरामद कर लिए हैं। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर शेष अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 

Tags - latest Giridih News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates Giridih Giridih News Updates latest Giridih News Giridih News in hindi Giridih Updates in hindi latest Giridih news