logo

सरायकेला-खरसावां : बारात से लौट रही मिनी ट्रक चिलगू में दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत...7 लोग गंभीर

सरायकेला-खरसावां 
चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं। बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। घायलों की हालत गंभीर है। चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हुई है। 


परिजन पहुंत रहे अस्पताल 
हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायलों में चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के सोनू सिंह, लव सिंह मुंडा, ईचागढ़ के दारूदा का शैलेंद्र मछुआ, शिबू मछुआ बुद्धेश्वर मुंडा , ईचागढ़ के शंकरडीह का अजय कुमार महतो आदि शामिल हैं। परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंच रहे हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।


ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है 
घायलों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक ड्राइवर ने दिन भर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वाहन लेकर बारात चला गया। ड्राइवर को गाड़ी चलते समय नींद आ गई। नींद के कारण यह हादसा हुआ। वाहन में साउंड बॉक्स, लाइडस्पीकर भी थे। दुर्घटना में वाहन का एक चक्का तकभी निकल गया।