logo

छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

private.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां छेड़खानी से परेशान होकर एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव की है. युवक की हालत गंभीर है। हालांकि युवक के पिता के तरफ से महिला पर आरोप लगाया गया है। वहीं महिला ने भी आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


घर में छेड़खानी करने घुसा था
महिला ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी किया। इस दौरान अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने विरोध किया। युवक ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला ने खुद के बचाव में युवक के प्राइवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया। आरोपी का नाम शुभम कुमार साह है। 


पिता ने लगाया आरोप 
युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले पर जांच कर रही है। युवक का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 01/24 दर्ज किया है। इसमें शिवशंकर साह, गौतम कुमार साह और चंपा देवी को आरोपी बनाया है। वहीं, युवक के पिता ने राकेश कुमार साह ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि महिला न उसके पुत्र को पिकनिक मनाने के बहाने अपने घर में बुलाकर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।