logo

Ranchi : भतीजे के रोने से परेशान फूफा ने पहले तो मासूम का गला रेंता फिर पटक कर की हत्या

HATHKADI2.jpg

सरायकेला : 
सरायकेला थाना अंतर्गत बड़ा दावना गांव एक व्यक्ति की क्रूरता की खबर सामने आ रही है। यहां  फूफा ने एक डेढ़ साल के मासूम की गला रेंत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि फूफा ने बच्चे की रोने की आवाज से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार शाम की है। ग्रामीणों ने आरोपी नाने हांसदा को पुलिस के हवाले कर दिया है। 


बच्चे से हो रहा था परेशान 
दरअसल बच्चे के माता पिता खेत में धान रोपनी करने गये था। घर में नाने हांसदा और बच्चा था। बच्चा रो रहा था, जिसे नाने चुप करा रहा था। जब बच्चा चुप नहीं हुआ, तो उसने बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद जमीन पर पटककर मार दिया। माता पिता घर पहुंचे तो देखा बच्चा बेसुध है। परिजन बच्चे को टीएमएच ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


मानसिक रूप से विक्षिप्त है
सबका कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जबकि ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। आरोपी ससुराल में ही रहता था। आरोपी सरायकेला थाना के लोआडीह गांव का रहने वाला है।