logo

पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

पलामू में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र में तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे अंधविश्वास मुख्य कारण रहा होगा। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। घटना में एक मासूम बच्ची भी बुरी तरह से जख्मी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।