logo

जामताड़ा :  तिरंगा गौरव यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

kn.jpg

जामताड़ाः

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तिरंगा गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी, एआईसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्रा मुख्य रूप से तिरंगा गौरव यात्रा में शामिल थे। आज जामताड़ा विधान सभा क्षेत्र के पाबिया, केंदुआ तार में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारा लगाया गया।

 

कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य हरोमोहन मिश्रा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल हो गए। देश को आजाद कराने में हजारों कांग्रेसियों ने कुर्बानी दी है। कहा कांग्रेस के अनेको महापुरुषों ने भारत की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी है। आगे भी केंद्र की लुटेरे सरकार मोदी और अमित शाह से देश के लोगों को आजाद कराएंगे।

 

उन्होंने कहा कि इस लुटेरे सरकार ने चार पांच पूंजी पतियों से लोगों के घर, रसोई घर तक लुटवा रही है। गौरव यात्रा के माध्यम से लोगों को लुटेरे सरकार से आजाद कराने का संदेश दिया जा रहा है