logo

झारखंड के 3 समेत देश के 154 शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड के 3 समेत देश के 154 शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Jharkhand Police News: झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1(JAP-1), रांची परिसर स्थित परेड मैदान में झारखण्ड और देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में "पुलिस संस्मरण दिवस परेड" का आज आयोजन किया गया। इस समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र एवं पुलिस मुख्यालय के कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित किया गया।

वीर शहीदों के सम्मान में "पुलिस संस्मरण दिवस परेड" आयोजन कर सभी शहीदों को नमन किया गया तथा शहीदों के परिवारों के साथ झारखण्ड पुलिस के सभी पदाधिकारी / कर्मी हमेशा साथ खड़े रहने का भी निश्चय किया। साथ ही वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की। 


01.09.2025 से 31.08.2026 के बीच शहीद हुए जवान  
1 आन्ध प्रदेश - 01  
2 अरुणाचल प्रदेश - 01  
3 असम - 06  
4 बिहार - 12  
5 छत्तीसगढ़ - 06  
6 गुजरात - 02  
7 हरियाणा - 04  
8 झारखण्ड - 03  
9 कर्नाटक - 05  
10 केरल - 01  
11 मध्य प्रदेश - 09  
12 महाराष्ट्र - 02  
13 मणिपुर - 01  
14 पंजाब - 02  
15 राजस्थान - 05  
16 तमिलनाडु - 06  
17 तेलंगाना - 04  
18 उत्तर प्रदेश - 06  
19 उत्तराखण्ड - 01  
20 पश्चिम बंगाल - 05  
21 दिल्ली - 03  
22 जम्मू-कश्मीर - 09  
23 असम रायफल्स - 06  
24 BSF - 25  
25 CISF - 04  
26 CRPF - 02  
27 ITBP - 09  
28 SSB - 05  
29 FS, CD & HG - 01  
30 RPF - 08  
——————————
कुल योग - 154  

Tags - Police paramilitary forces martyrs tribute Jharkhand