द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की जानी-मानी खड़िया भाषा की विदुषी, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोज केरकेट्टा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, ''अपनी कलम से जल-जंगल-जमीन, महिला और झारखंडी अधिकारों को वृहद मुकाम देने वाली प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री और समाज सेविका आदरणीय डॉ रोज केरकेट्टा जी के निधन का पीड़ादायक समाचार मिला। रोज दी ने हिंदी के साथ-साथ खड़िया भाषा में भी कई पुस्तकें लिखी थी। उनका निधन साहित्य जगत और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। रोज दी आज हमारे बीच नहीं हैं मगर उनके विचार, उनकी लेखनी और उनकी जीवनशैली हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। अंतिम जोहार रोज केरकेट्टा जी।''