logo

आदिवासी नेत्री निशा भगत नहीं रहीं, थाना प्रभारी को फोन पर दी थी सुसाइड की सूचना

आदिवासी नेत्री निशा भगत नहीं रहीं, थाना प्रभारी को फोन पर दी थी सुसाइड की सूचना

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत हो गई है। उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जान देने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी परेशानी साझा की थी। इस दौरान उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जिंदगी समाप्त करने की बात कही थी। लाइव वीडियो में वह कह रही थीं कि उनके साथ कोई नहीं है और वह अकेले संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने कहा था कि उनके इस कदम से माता-पिता को काफी दुख होगा। साथ ही खुद को किसी का दलाल बताए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह किसी की दलाल नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।


लाइव में जाहिर की थी नाराजगी और बेबसी
निशा भगत ने अपने लाइव वीडियो में आरएसएस और बीजेपी के लोगों के भी साथ नहीं होने की बात कही थी। वह काफी भावुक नजर आ रही थीं और बार-बार अपनी जिंदगी समाप्त करने की बात दोहरा रही थीं। उन्होंने कहा था कि लोगों ने उनके साथ जो कुछ किया, उसके बाद वह यह कदम उठा रही हैं। लाइव वीडियो में उन्होंने अपनी पीड़ा और अकेलेपन का भी जिक्र किया था। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से आदिवासी समाज और सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल है।

Tags - Nisha Bhagat Tribal Leader Jharkhand News Pithoria Police Ranchi News Suicide Case