रांची : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने कहा है कि राज्य में सीओ और थाना प्रभारी की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। भू-माफियाओं को प्रशासन का संरक्षण हासिल है।
ऐसे में आदिवासियों को न्याय मिलना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। वे रांची में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन में हकमारी की जा रही है।
आशा ने कहा कि जमीन से संबंधित मामलों को लेकर 30 अगस्त को बैठक होगी। आशा लकड़ा ने कहा कि सभी थानों में एससी-एसटी मामला दर्ज हो और फिर उसे जिलों में ट्रांसफर किया जाए।