logo

आदिवासी महोत्सव :  कार्यक्रम स्थल पर ऐसे पहुंचे 

WhatsApp_Image_2023-08-08_at_1_48_04_PM.jpeg

द फॉलोअप टीम :

वर्ष 2019 के बाद लगातार दूसरे साल रांची में "झारखंड आदिवासी महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों 9 और 10 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-दुनिया की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र आदि पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, आदिवासी व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर ऐसे पहुंचे 

झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में आयोजित किया जा रहा है, जो रांची के जेल चौक पर स्थित है। यहां पहुँचने के लिए आप इस मैप ( https://maps.app.goo.gl/tgwunzMKxWUB4eRt7 ) का सहारा ले सकते हैं।

आकर्षण का केंद्र होगा रैली

झारखण्ड आदिवासी महोत्सव -2023 में "रीझ रंग रसिका" रैली मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। 09 अगस्त को 12 बजे अपराह्न रैली धुमकुड़िया भवन, करमटोली चौक से जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के लिए प्रस्थान करेगी। रैली में झारखण्ड के 32 विभिन्न जनजातिय वाद्ययंत्रों के संगम होगा। रैली में असुर, बैंगा, बंजारा, बथुडी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक-बड़ाईक, गोंड, गोडाईल, हो, करमाली, खड़िया, कंवर, खरवार, खोंड, किसान, कोरा, कोरवा, लोहरा, महली, माल पहाड़िया, मुंडा, उरांव, परहईया, संथाल, सौरिया पहाड़िया, सवर,भूमिज एवं कोल जनजाति के कलाकार अपने वाद्ययंत्रों के साथ नजर आएंगे।

महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

मालूम हो कि 09 एवं 10 अगस्त को आयोजित झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2023 की तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, राजस्थान के जनजातीय समुदाय के मेहमान अपनी परंपरा और संस्कृति सेरूबरू कराएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका समेत अन्य नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जायगी।

 

इसे भी पढ़ें - आदिवासी महोत्सव: साहित्य, आदिवासी सांस्कृतिक एवं इतिहास पर होगी बात https://thefollowup.in//jharkhand/news/-tribal-festival-there-will-be-talk-on-literature-tribal-culture-and-history-34981.html