logo

चलते ऑटो पर गिरा पेड़, चालक की दर्दनाक मौत; यहां का है मामला

ऑटो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के तुपुदाना-खूंटी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। दसमाईल चौक के मुख्य सड़क के समीप बीते शनिवार को चलते ऑटो पर अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसके बाद पेड़ से दबकर ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठे सभी तीन सवारी सुरक्षित हैं। मृतक की पहचान दसमाईल निवासी 30 वर्षीय अश्विन लकड़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो तुपुदाना से खूंटी की ओर जा रहा था। और उस ऑटो में एक चालक और पीछे वाली सीट पर तीन सवारी बैठे थे। इसी क्रम में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण दसमाईल चौक के पास अचानक पुराना आम का पेड़ ऑटो पर गिर गया। जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना की सुचना तत्काल खरसीदाग ओपी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर रिम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 
ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी देदी गई है। और उनसे सड़क किनारे खड़े सूखें व कमजोर पेड़ों को काटने के लिए कहा गया है। बता दें कि 2 दिनों पूर्व भी नामकुम के सदाबहार चौक के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी थी। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update ranchi news ranchi latest news ranchi khabar ranchi trending news