logo

सरायकेला : सब्जी लाने जा रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 

acckui.jpg

सरायकेला: 
कांड्रा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 युवकों की  का जान चली गई। घटना चौका- कांड्रा मार्ग पर रायपुर ग्राम के पास सोमवार की अहले सुबह घटी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक होटल के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


सब्जी व्यापार करते थे दोनों 
दोनों युवक कांड्रा थाना अंतर्गत पालूबेड़ा ग्राम के निवासी थे। मृतक युवक की पहचान सालखन माझी और नागा टुडू के रुप में हुई है। दोनों सब्जी का कारोबार करते थे। आज सुबह दोनों सब्जी लाने बाइक से नीमडीह जा रहे थे। वहां से प्रतिदिन सब्जी लेकर वे रामचंद्रपुर में पहुंचते थे लेकिन आज की सुबह उनकी मौत बनकर आई। 


पूरे क्षेत्र में पसरा मातम 
दोनों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके आवास पर जुटे। इधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है