logo

61 प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला रोका गया, जानिये क्या है वजह

61 प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला रोका गया, जानिये क्या है वजह

रांची

गुरुवार को झारखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) का तबादला किया गया था। राज्य के अलग-अलग ब्लॉक के 61 बीडीओ का ट्रांसफर किया गया था। लेकिन तबादले के एक दिन बाद ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के तबादले पर स्टे लगा दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी डीसी और डीसी को जारी पत्र में कहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्थानांतरण पदस्थापन संबंधी निर्गत अधिसूचना को स्थगन किया जाता है। 

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक थी। इस बैठक में कई विधायकों ने बीडीओ के ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि उसके बाद ही मुख्यमंत्री ने या फैसला लिया है कि फिलहाल सभी बीडीओ के ट्रांसफर पोस्टिंग को रोका जाए। 

 

 

 

 

Tags - Transfer BDOJharkhand News