रांची
झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बड़ी संख्या में अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस आदेश के बाद कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। तबादले के बाद कई अधिकारी नए जिलों में पदभार संभालेंगे, जबकि कुछ को विशेष इकाइयों और शाखाओं में जिम्मेदारी दी गई है। इससे संबंधित जिलों में पुलिस कार्यप्रणाली और नेतृत्व स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभागीय स्तर पर अधिकारियों को जल्द नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।
देखें लिस्ट




.jpeg)






