logo

हज यात्रा 2023 को लेकर हज हाउस में 600 हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

1750.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हज 2023 की यात्रा को लेकर 10 मई को कडरू स्थित हज हाउस में रांची, खूंटी व सिमडेगा जिला के यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में करीब 600 यात्रियों ने हिस्सा लिया। शिविर में कल्याण मंत्री हफिजुलहसन, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची के डीसी राहुल सिंहा, एसएसपी किशोर कौशल, युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम ने हज पर जाने वाले आजमीन को मुबारकबाद दी।

3 साल बाद रांची से यात्रा हो रही शुरू
तीन साल के लंबे समय के बाद हज यात्रा रांची से शुरू हो रही है। पिछले वर्ष झारखंड के आजमीन को कोलकाता से यात्रा करने पड़ी थी। इसको लेकर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि लोगों में उत्साह है। झारखंड  राज्य हज समिति ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जायरीनों की खिदमत में कोई कमी नही होगी। मेरा वादा है कि समिति अपने व्यवस्था से पूरे मुल्क में मिसाल कायम करेगी। उन्होंने आजमीन ए हज से अपील की है कि देश की अमन-चैन और शांति के लिए दुआ करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT