द फॉलोअप डेस्क
राहत सोसाइटी पारसटोली डोरंडा की ओर से हज यात्रियों की सहूलियत के लिए हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन निर्मला कॉलेज के पास किया गया। कैंप में लगभग 350 हज यात्रियों ने भाग लिया। कैंप की शुरुआत तिलावते कुरआन-ए-पाक से की गई। ट्रेनिंग कैंप में हज के अरकान (हज के दौरान किए गए खास कार्य) के बारे में जानकारी ट्रेनर हाजी कैसर ने दी। काफी भीड़ और गर्मी में कैसे हाजी अपने सभी हज के अरकान आसानी से पूरा करे, इसकी पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर औरतों के लिए भी खास इंतजाम किया गया। सुबह 9.30 से 4 बजे तक यह प्रोग्राम चला। कमेटी के मो. अशरफ ने बताया ट्रेनिंग कैंप में हज के दौरान होने वाले सभी अरकान पर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी हज पर जाने वाले हाजियों को हज किट दिया गया। उन्होंने बताया कि राहत सोसाइटी पिछले 14 वर्षों से हज पर जाने वाले हाजियों के लिए कैंप लगाकर ट्रेनिंग देने का कार्य कर रही है। मालूम हो की इस वर्ष 21 मई से रांची से जेद्दा के लिए हज की रवानगी चालू होगी। इस वर्ष साउदी गवर्नमेंट ने हज का कोटा बढ़ाकर 30 लाख किया है। इधर, बुधवार को आयोजित ट्रेनिंग कैंप में महमूद आलम, मो. अशरफ करीम, अलीमुज़मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT