logo

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत

gumla_accide.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला स्थित बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज के पास आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रहे बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, इस सड़क हादसा में एक 9 साल की छात्रा जिसका नाम आकांक्षा कुमारी बताया जा रहा है, मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 साल की अलमा केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित मदर अमृता पब्लिक स्कूल जा रही थी। वहीं स्कूल जाने के क्रम में ही रास्ते में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चियों को रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया वहीं, अलमा केरकेट्टा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा 3 री कक्षा की छात्रा थी। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन का अपनी बच्ची को खोने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Gumla Road Accident Gumla Basia Police Station Incident Maharajganj Area Accident School Children Auto Overturn Minor Girl Death Akanksha Kumari Alma Kerketta Serious Injury Mother Amrita Public School Gangra Village Victim Ajay Gop Daughter Em