logo

सरायकेला-खरसावां : कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

द फॉलोअप, सरायकेला-खरसावां:

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना (Chauka Police Station) क्षेत्र में एनएच-33 (NH-33) पर झाबरी गांव के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित (Passenger bus goes out of control) होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दुर्घटना (Accident) में कई यात्रियों की घायल (Injured passengers) होने की सूचना है। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

झाबरी के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गयी

जानकारी के अनुसार, ओम शिवम नामक यात्री बस कोलकाता से यात्रियों को लेकर रांची (Kolkata to Ranchi) की ओर जा रही थी। इसी दौरान झाबरी के पास पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर पलट गयी। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। आसपास मौजूद स्थानीय लोग बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। इधर, सूचना मिलने पर चौका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Chandil Community Health Centre) में भर्ती कराया। हादसे में घायल तीन यात्रियों के अलावा अन्य यात्रियों को भी बस पलटने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था

दूसरी ओर दुर्घटना के बाद एनएच-33 पर बड़ामटांड़ से झाबरी तक एक ओर की सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित (Movement disrupted) हो गयी। सड़क के बीच बस के पलटे रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। जिसके बाद पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की काम शुरू हुआ। हाइड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इधर, बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा.यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की और रांची समेत अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुए।

Tags - Seraikela-Kharsawan police Bus Accident Road Accident Road Safety Jharkhand Latest News Seraikela-Kharsawan News