logo

राजौरी में सुरक्षाबल ने लिया 4 जवानों की शहादत का बदला, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

lashkar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में 4 सेना के जवान शहीद हो गये हैं। जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया है। जिसकी पहचान कारी के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकियों में से एक था। कारी को लश्कर के सरगनाओं ने जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद की नई लहर पैदा करने के लिए भेजा था। वह आईईडी बनान में एक्सपर्ट था। इसके अलावा वह गुफाओं में छिपकर भी लंबे समय तक आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में माहिर था। बता दें कि सेना इलाके में मौजूद अन्य आतंकियों को मारने के लिए विशेष ऑपरेशन भी चला रही है।  घेराबंदी पूरे इलाके में की जा चुकी है। 


सामने हैं कई चुनौतियां
जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार सेना को इस ऑपरेशन के दौरान शुरुआती नुकसान इलाके में रह रहे औरतों और बच्चों को बचाने में हुआ है। पहाड़ के करीब ढोक में वाले लोगों की आतंकी गोलाबारी की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है, इसलिए सेना अपने इनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहती है। साथ ही इस इलाके की भौगोलिक स्थिति कठिन है। यहां रोड कनेक्टिविटी कम है जिस वजह से ऑपरेशन में दिक्कत आई। आतंकी जिस तरह से सेना की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं उससे ये साफ है कि उनके पास बड़ी मात्रा में हथियार मौजूद हैं।


कल से हो रहा मुठभेड़
बता दें कि राजौरी के कालाकोट इलाके के जंगलों में आतंकी बुधवार से छिपे हैं। और यहां सेना और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। आतंकी एक महीने से छिपे थे। रात में फायरिंग रुक गई थी लेकिन गुरुवार सुबह से फिर फायरिंग शुरू हुई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N