logo

आधी रात को दोस्त को घुमाने ले गया, रास्ते में उतारकर वापस गया और दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म 

friend.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के तुंजू गांव में एक दोस्त ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। घटना रात के 3 बजे की है। आरोपी अजय महतो पीड़िता के पति को घुमाने के बहाने 12 बजे अपनी कार में बैठा कर ले गया और आधे रास्ते में उतार दिया। इसके बाद वो लौट कर दोस्त के घर गया और दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा। पीड़िता ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो रात के अंधेरे में भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की सारी बातें अपने पति को फोन कर बतायी और सुबह ग्रामीणों के साथ बुंडू महिला थाना में जाकर मामला दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है। आरोपी अजय महतो उसी गांव का रहने वाला है और इसके पहले भी गांव के ही एक अन्य महिला पर दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। 
पीड़िता के पति ने बताया कि अजय महतो रात के 12 बजे उसको घुमाने के लिए कार से लेकर गया और आधे रास्ते में बोला कि कुछ काम है। थोड़ी देर में  टॉल प्लाजा बुंडू से आ रहे हैं। जिसके बाद वो वहां से निकल गया और उसके घर जा कर पत्नी से दुष्कर्म किया। वहीं महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता  के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags - रांची बुंडू थाना क्षेत्र दुष्कर्म Ranchi Bundu police station area rape