logo

बरसात : आखिर कब तक होगी बारिश, जानिये क्या कहता है मौसम विभाग

e4d2f385-64a3-4d11-9b77-42371bdfa7a51.jpg

रांचीः
मौसम वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के कई हिस्सों में बने कम दबाव का असर राज्य में दिख रहा है। राज्य की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में शनिवार रात को ही बारिश दस्तक दे चुकी है। रविवार की सुबह भी बूंदाबांदी जारी है, ठंडी हवाएं चल रही हैं। जगह-जगह कोहरा छाया हुआ है। दिन के 4 बजने के बावजूद भी सुरज नहीं दिखा है। साथ ही समुद्री हवाओं के कारण कनकनी भी महसूस की जा रही है।


 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल का यह असर बरक़रार रहेगा। साथ ही कल भी बादल अपना असर दिखाते हुए हल्की बूंदाबांदी करेगा। मौसम के तापमान की बात करें तो अगले 4 दिनों तक में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। इस मौसम के कारण ठंड का असर फिर उपर होता दिख रहा है। 


 

कहां गिरा पानी 
रांची के बाद जमशेदपुर के भी कई इलाकों में रविवार को बादल छाया रहने के साथ हल्की बारिश हो रही है। जामताड़ा और धनबाद में भी बारिश हो रही है। वहीं पलामू में सुबह नौ बजे तक बरसात हुई। इसके बाद हल्की धूप खिली है।