logo

पीएम मोदी के झारखंड दौरे का दूसरा दिन आज, पलामू और सिसई में जनसभा को करेंगे संबोधित

मपोग32.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड दौरे पर पीएम मोदी का आज दूसरा दिन है। पलामू और लोहरदगा में पीएम जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। पीएम मोदी सबसे पहले पलामू पहुंचेंगे, उसके बाद फिर वे लोहरदगा जाएंगे। पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर पीएम के चुनाव जनसभा का कार्यक्रम है। पहले तो चियांकी एयरपोर्ट पर पीएम का कार्यक्रम है। वहीं फिर 11:45 में प्रधानमंत्री लोहरदगा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 


पलामू के चिंयाकी हवाई अड्डे में होगी सभा
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा मेदिनीनगर के चिंयाकी हवाई अड्डा मैदान में होगी। इसे लेकर भाजपा खेमे में उत्साह है। चिलचिलाती धूप में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर निमंत्रण पत्र का वितरण किया है। इसका रिस्पांस भी मिला है। जिसके आधार पर भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। 


गुमला के सिसई में कार्यक्रम 
लोहरदगा लोकसभा अंतर्गत गुमला के सिसई में जनसभा को करेंगे संबोधित। 12:45 से यहां जनसभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी 1:30 बजे रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जहां से फिर वे बिहार के दरभंगा रवाना हो जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी 3 मई को झारखंड दौरे पर सबसे पहले चाईबासा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी। वहीं चाईबासा में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी रांची पहुंचे। जहां उन्होंने मेगा रोड शो किया। फिर राजभवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। 
 

Tags - Palamu News Palamu news PM in Palamu Modi in Palamu Modi public meeting Palamu Prime Minister in Palamu