logo

आज होने वाला है सीजन का सबसे गर्म दिन, जानिए कब से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

garmi1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बेतहाशा गर्मी से पूरे झारखंड में लोग परेशान हैं। इस बार की गर्मी से ऐसा लग रहा है मानों सूरज आग उगल रहा हो। मौसम विभाग रांची के अनुसार आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन होने वाला है। आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने वाला है। साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिलावासियों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। 19 जून को अधिकतम तापमान गिरकर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जून के बाद से संभावना है कि झारखंड में मानसून प्रवेश कर जाए। 21 जून से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि इस दिन से हल्की बारिश के आसार हैं। इस गर्म मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव फसल पर पड़ रहा है। किसान मौसम की बेरूखी के कारण धान नहीं बो पा रहे हैं।  फिलहाल 17, 18 और 19 जून को भीषण गर्मी का सामना कर पड़ सकता है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N