logo

देवघर : आज पहली बार दिल्ली से देवघर आएगी फ्लाइट, मनोज तिवारी, रवि किशन समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद 

jahaj4.jpg

देवघर: 

आज से दिल्ली से देवघर के बीच उड़ान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। अब  जहाज से देवघर आकर बाबा की पूजा करने का सपना लोगों का पूरा हो जाएगा।  दिल्ली से पहली बार इंडिगो की फ्लाइट देवघर हवाई अड्डा पर आज लैंड करेगी। फ्लाइट के स्वागत के लिए वाटर सैलूट करने की भी तैयारी है। इस फ्लाइट की स्वागत के लिए भव्य स्वागत की गई है। 


बड़े नेता रहेंगे मौजूद 
दिल्ली से फ्लाइट दोपहर बाद उड़ान भरेगी जो 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। उसके बाद शाम 3 बजकर 15 मिनट पर पर देवघर से उड़ान भरकर 5 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली में विमान उतरेगी। इंडिगो की इस फ्लाइट में सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ भी मौजूद होंगे। 


शाम के श्रृगांर में शामिल होंगे सांसद 
देवघर पहुंचने वाले सांसद आज शाम बाबा भोले के श्रृंगार पूजा में शामिल होंगे। इस विमान सेवा से बाबा मंदिर हवाई जहाज से पहुंचने का सपना लोगों का पूरा हो जाएगा। एक अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी पर दिल्ली से कई यात्रियों के यहां पूजा करने के लिए आ सकते हैं।