logo

आज सीएम हेमंत पहुंचेंगे गढ़वा, 2 दर्जन से ज्यादा योजनाओं की देंगे सौगात

soren18.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन तक पलामू प्रमंडल दौरे पर रहेंगे। आज गढ़वा पहुंचने वाले हैं। यहां वह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं इस मौके पर करोड़ों की योजना की सौगात भी देंगे। गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित पेशका हाई स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीसी शेखर जमुआर ने खुद सारी तैयारियों का जायजा लिया है। 


2 दर्जन योजनाओं की देंगे सौगात 
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गढ़वा पहुंचेंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री यहां करोड़ों की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। लगभग 2 दर्जन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाना है। साथ ही परिसंपत्ति का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। 


शाम में चले जाएंगे पलामू 
दो दिनों तक सीएम पलामू प्रमंडल के दौरे पर ही रहेंगे। गढ़वा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पलामू पहुंचेंगे। पलामू में वो आज प्रमंडलीक स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। 1 दिसंबर को पलामू के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे।